गुरुवार, 5 जुलाई 2012

आखिर क्या है एलएचसी यानी महामशीन?

1 टिप्पणियाँ प्रस्तुतकर्ता Unknown on 5:26 am

नई दिल्ली। ब्रह्मांड के सभी अनुसलझे रहस्यों की एक ही कुंजी है। इसी कुंजी पर टिकी है दुनिया भर के लाखों वैज्ञानिकों की नजर। इस कुंजी का नाम है लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर यानी एलएचसी। ये कोई आम मशीन नहीं है। इसको बनाने में 14 साल लगे हैं। इसमें उपकरणों, सुपर कंप्यूटरों और तारों का जाल बिछा हुआ है। इस मशीन के अंदर ही वैज्ञानिक कणों की टक्कर कराते हैं। मशीन के अंदर ये कण तकरीबन 60 करोड़ बार एक दूसरे से टकराएंगे।
वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसी ही टक्कर ब्रह्मांड के निर्माण के वक्त हुई थी। ये टक्कर प्रकाश की रफ्तार से होती है। लगातार टक्करों से छोटे-छोटे विस्फोट होंते हैं और फिर ये विस्फोट महा विस्फोट में बदल जाते हैं। ये सबकुछ होता है सेकेंड के सौवें हिस्से मेंये मशीन काम करती है 27 किलोमीटर लंबी गोलाकार सुरंग में काम करती है। जो कि दुनिया के बेहतरीन 15 हजार वैज्ञानिकों की अत्याधुनिक प्रयोगशाला है। दुनिया के 13 देशों के वैज्ञानिक इस रिसर्च में जुड़े हैं। 10 सितंबर 2008 को इस प्रयोग की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अब तक कई मुश्किलें आई, कई तकनीकी रुकावटें आईं लेकिन वैज्ञानिकों का हौसला नहीं टूटा वो प्रयोग में जुटे रहे। उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य जो खोलना है। आज वो उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां से वो दुनिया के सबसे बड़े रहस्य से पर्दा हटा सकते हैं।

मिल गया गॉड पार्टिकल, खूलेगा संसार की उत्पति का राज

0 टिप्पणियाँ प्रस्तुतकर्ता Unknown on 5:12 am

नई दिल्ली। दुनिया भर के वैज्ञानिक जिस गॉड पार्टिकल की तलाश कर रहे थे वो मिल गया है। इस बारे में जेनेवा में इस वक्त एक प्रजेंटेशन चल रहा है। वैज्ञानिकों की 2 टीमें प्रजेंटेशन कर रही हैं। इस प्रजेंटेशन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही ये साफ हो गया है कि वैज्ञानिकों को गॉड पार्टिकल मिल गया है।
दरअसल, दुनिया भर के वैज्ञानिक जेनेवा में हो रही प्रयोग के जिस नतीजे का इंतजार कर रहे थे। उस प्रयोग का वीडियो लीक हो गया है औपचारिक घोषणा से कुछ घंटे पहले यूरोपियन आर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च यानी सर्न की कामयाबी का वीडियो लीक हो गया है, जो कि गलती से वेबसाइट पर पोस्ट हो गया।
इस वीडियो में हिग्स बोसोन पार्टिकल की खोज के बारे में जिक्र किया गया है। इस लीक हुए वीडियो में गॉड पार्टिकल ढूंढने का दावा किया गया है। लीक वीडियो में सर्न के प्रवक्ता कह रहे हैं कि हमने एक नए पार्टिकल को देखा है। उसे महसूस किया है। हमें पक्का भरोसा है कि वहां कुछ है जो दो अणुओं की टक्कर का नतीजा है।
मिल गया गॉड पार्टिकल, खूलेगा संसार की उत्पति का राज
सर्न के प्रवक्ता के मुताबिक प्रयोग के अंत में जो नतीजे आए हैं बहुत मुमकिन है कि ये बीते 30 से 40 साल की सबसे बड़ी खोज या घटना हो। प्रवक्ता के मुताबिक जब हमने खास पार्टिकल को महसूस किया तो इसका मतलब ये है कि हमें पर्याप्त आंकड़े मिल चुके हैं। जिसके आधार पर कहा जा सके कि हमें ईश्वर के वो कण मिल चुके हैं जिसकी तलाश थी।

चौथी बार कटरीना बनीं दुनिया की सबसे सेक्सी महिला!

0 टिप्पणियाँ प्रस्तुतकर्ता Unknown on 5:09 am

नई दिल्ली। वैसे कटरीना कैफ के चाहने वाले कहते ही हैं कि कटरीन बोल्ड और सेक्सी हैं। वैसे चौथी बार कटरीना कैफ को दुनिया की सबसे सेक्सी महिला होने का खिताब मिला है। और ये खबर करीना, दीपिका और प्रियंका जैसी हसीनाओं का ब्लड प्रेशर बढाने के लिए काफी है।
कटरीना ने लगातार चौथी बार सबसे सेक्सी महिला का खिताब हासिल कर साबित कर दिया है कि हुस्न की खूबसूरती के मामले में उनका ताज कोई छिन नहीं सकता है। कैट की खूबसूरती का ये डंका बजा है यूके की फेमस मैग्जिन एफएचएम के चलते।
एफएचएम मैग्जिन ने इस साल भी जब दुनिया की 100 सेक्सिएस्ट महिलाओं को चुनने के लिए पोल कराया तो पता चला कि कटरीना से बेहतर कोई नहीं है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा थीं और दीपिका पादुकोण भी। वहीं ऐश्वर्या बच्चन इस लिस्ट में पहले दस में भी जगह नहीं बना पाई।
चौथी बार कटरीना बनीं दुनिया की सबसे सेक्सी महिला!
27 साल की कटरीना कैफ के लिए इन दिनों सबकुछ अच्छा चल रहा है। हिंदी नहीं आते हुए भी कटरीना इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस बन चुकी हैं और हिट फिल्मों की लम्बी लिस्ट भी उनके नाम है। सिर्फ अग्निपथ के एक आइटम सॉंग के बाद तो कटरीना पर जैसे पैसे की बरसात हो रही है। इतना ही नहीं अब तो तीनो खान भी उनकी झोली में आ चुके हैं।

पांच करोड़ से अधिक लोगों ने बदली मोबाइल फोन कंपनियां

0 टिप्पणियाँ प्रस्तुतकर्ता Unknown on 5:00 am

नई दिल्ली। देश में मई 2012 तक विभिन्न मोबाइल फोन कंपनियों की सेवाओं से असंतुष्ट होकर पांच करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी फोन नंबर प्रदाता कंपनियां बदलने के लिए आवेदन किया है।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई के आंकड़ों के अनुसार देश में मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनियां बदलने का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। ट्राई ने कहा है कि मई 2012 तक कुल पांच करोड़ एक लाख 60 हजार उपभोक्ता मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बदलने का आवेदन कर चुके हैं।
पांच करोड़ से अधिक लोगों ने बदली मोबाइल फोन कंपनियां
ट्राई ने मोबाइल फोन सेवा इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को एक ही फोन नंबर बनाए रखते हुए सेवा प्रदाता कंपनी बदलने की सुविधा मोबाइल नंबर पोर्टेबिलीटी प्रदान की है।
ट्राई ने बताया है कि उत्तर-पश्चिमी भारत मंडल के राजस्थान में सबसे अधिक 46 लाख 20 हजार लोगों ने मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी बदलने के लिए आवेदन किया है। इसके बाद गुजरात का स्थान है जहां 45 लाख 80 हजार लोगों ने मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी बदलने के लिए कहा है। दक्षिण-पूर्वी भारत मंडल में मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी के सबसे ज्यादा कर्नाटक में 58 लाख 20 हजार मिले हैं। दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश है जहां 48 लाख 10 हजार लोगों ने इस सुविधा का लाभ लिया है। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार मई 2012 में 42 लाख 70 हजार लोगों मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कंपनी बदलने के लिए आवेदन किया है।

 

Recent Posts

Bookmark & Share

Recent Comments

© 2010 Hindi Blog Template by My Blogger Tricks