गुरुवार, 5 जुलाई 2012

चौथी बार कटरीना बनीं दुनिया की सबसे सेक्सी महिला!

प्रस्तुतकर्ता Unknown on 5:09 am

नई दिल्ली। वैसे कटरीना कैफ के चाहने वाले कहते ही हैं कि कटरीन बोल्ड और सेक्सी हैं। वैसे चौथी बार कटरीना कैफ को दुनिया की सबसे सेक्सी महिला होने का खिताब मिला है। और ये खबर करीना, दीपिका और प्रियंका जैसी हसीनाओं का ब्लड प्रेशर बढाने के लिए काफी है।
कटरीना ने लगातार चौथी बार सबसे सेक्सी महिला का खिताब हासिल कर साबित कर दिया है कि हुस्न की खूबसूरती के मामले में उनका ताज कोई छिन नहीं सकता है। कैट की खूबसूरती का ये डंका बजा है यूके की फेमस मैग्जिन एफएचएम के चलते।
एफएचएम मैग्जिन ने इस साल भी जब दुनिया की 100 सेक्सिएस्ट महिलाओं को चुनने के लिए पोल कराया तो पता चला कि कटरीना से बेहतर कोई नहीं है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा थीं और दीपिका पादुकोण भी। वहीं ऐश्वर्या बच्चन इस लिस्ट में पहले दस में भी जगह नहीं बना पाई।
चौथी बार कटरीना बनीं दुनिया की सबसे सेक्सी महिला!
27 साल की कटरीना कैफ के लिए इन दिनों सबकुछ अच्छा चल रहा है। हिंदी नहीं आते हुए भी कटरीना इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस बन चुकी हैं और हिट फिल्मों की लम्बी लिस्ट भी उनके नाम है। सिर्फ अग्निपथ के एक आइटम सॉंग के बाद तो कटरीना पर जैसे पैसे की बरसात हो रही है। इतना ही नहीं अब तो तीनो खान भी उनकी झोली में आ चुके हैं।

Kindly Bookmark and Share it:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

 

Recent Posts

Bookmark & Share

Recent Comments

© 2010 Hindi Blog Template by My Blogger Tricks